अपराध
प्रेमी संग नई ज़िंदगी की चाहत में पत्नी ने करवाई पति की हत्या, 50 हजार में दी सुपारी
दिल्ली
राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 34 वर्षीय सोनिया नाम की महिला ने अपने प्रेमी के लिए अपने पति की हत्या करवा दी। हत्या की इस खौफनाक साजिश को सोनिया ने बेहद शातिर अंदाज़ में अंजाम दिया, लेकिन एक छोटी सी चूक ने पूरे मामले की पोल खोल दी।
सोनिया ने 16 साल की उम्र में प्रीतम नाम के युवक से लव मैरिज की थी, जो आपराधिक प्रवृत्ति का था और नशे की लत का शिकार था। शादी के बाद सोनिया का जीवन बेहद कठिन हो गया था। प्रीतम आए दिन मारपीट और अत्याचार करता था।
इसी दौरान सोनिया की सोशल मीडिया पर एक कैब ड्राइवर रोहित से दोस्ती हो गई, जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों एक साथ नई ज़िंदगी शुरू करना चाहते थे। इसके लिए सोनिया ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
सोनिया ने अपने ही बहन के देवर विजय को 50 हजार रुपये की सुपारी देकर सोनीपत में पति प्रीतम की हत्या करवा दी और उसकी लाश एक नाले में फिंकवा दी। इसके बाद सोनिया ने खुद ही पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, ताकि किसी को शक न हो।
लेकिन हत्या के बाद सोनिया ने एक बड़ी गलती कर दी—उसने प्रीतम का मोबाइल अपने पास रख लिया। पुलिस ने जब मोबाइल ट्रैक किया, तो उसकी लोकेशन सोनीपत में मिली, जहां से लाश बरामद हुई थी।
इसके बाद पुलिस ने रोहित पर नज़र रखनी शुरू की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में रोहित टूट गया और पूरी कहानी सामने आ गई। जब पुलिस ने सोनिया से पूछताछ की, तो उसने भी पति की हत्या के लिए विजय को पैसे देने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने रोहित, सोनिया और विजय को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
#दिल्ली #पत्नी_ने_पति_को_मरवाया #लवअफेयर #हत्या #सोनीपत #क्राइम_न्यूज़ #मर्डर_केस #दिल्ली_क्राइम, #सोनीपत_हत्या_कांड, #लव_अफेयर_क्राइम, #दिल्ली_हत्याकांड, #प्रेमी_के_लिए_हत्या, #सोनिया_हत्या_कांड, #BreakingNews, #DelhiMurderCase, #CrimeReport, #HindiNews
