गोरखपुर ग्रामीण
कोरोना महामारी की जंग में अहम भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों को लाइफ केयर सोसाइटी ने किया सम्मानित
गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! गुरुवार को लाइफ केयर सोसायटी चौरी चौरा के अध्यक्ष पंकज लाट की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा में डॉक्टर्स डे का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना महामारी की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चिकित्सक डॉ. सर्वजीत प्रसाद, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. आर पी सिंह, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. पूर्णिमा यादव, डॉ. श्वेता, चीफ फार्मासिस्ट वी के सिंह, फार्मासिस्ट एके तिवारी सहित हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों को अंग वस्त्र एवं उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लाइफ केयर सोसायटी के अध्यक्ष पंकज लाठ ने कहा कि कोरोना रूपी इस महामारी के दौरान जनता की जान बचाने के लिए यहां के सभी डॉक्टर्स एवम उनके पूरे स्टॉप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन्होंने अपनी सुरक्षा का परवाह ना करते हुए देश और समाज के लिए अपनी सेवा दिया है। ये किसी भगवान से कम नहीं हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद लाठ, अध्यक्ष संजय जायसवाल, व्यापारी अजय लाठ उर्फ पल्ली, पंकज खेतान, राकेश जायसवाल तथा स्थानीय नागरिको सहित अनेक युवा समाजसेवी मौजूद थे।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर4 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर4 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
