उत्तर प्रदेश
फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर सीएम योगी ने बरेली पहुंचकर किया नमन
फरीदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने शक्ति नगर कॉलोनी स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
बरेली: फरीदपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर शहर की शक्ति नगर कॉलोनी स्थित दिवंगत विधायक के आवास पहुंचे।
गोरखपुर से प्रयागराज नहीं जाएगी वंदे भारत: लखनऊ तक सीमित रहेगी ट्रेन, माघ मेला में यात्रियों को परेशानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कुछ क्षण मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस दौरान माहौल शोकाकुल और भावुक रहा।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत विधायक की पत्नी, बेटियों और बेटे को ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।
महराजगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 उपनिरीक्षक समेत 18 पुलिसकर्मियों का तबादला, तीन चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल को लेकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया और दिवंगत विधायक के योगदान को याद किया।

