गोरखपुर शहर
आज गोरखपुर में सीएम योगी फहराएंगे प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा
गोरखपुर
यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के दिन से शुरू होने वाले खिचड़ी मेला की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि मकर संक्रांति पर लाखों की भीड़ गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए आएगी। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए,सीएम योगी रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में किया। आज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ कल से चल रहे, गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। लगभग 10 विभूतियों को गोरखपुर रत्न से सम्मानित भी करेंगे। आज गोरखपुर के लिए सबसे बड़ा ऐतिहासिक दिन होने वाला है। क्योंकि मुख्यमंत्री आज अपने हाथो से रामगढ़ ताल(नौका विहार) के किनारे प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहरायेगें। जो 246 फिट ऊंचा होगा, लगभग 15 किलोमीटर दूर से ही दिखाई देगा। वर्तमान में प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगा हुआ है। और इसकी ऊंचाई 211 फिट है। लेकिन गोरखपुर का तिरंगा इससे 35 फिट ऊंचा यानी 246 फिट का होगा। हम आपको बता दें। उद्योगपति अमर तुलस्यान ने सबसे प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने की योजना बनाई थी। साल 2017 में जिला प्रशासन से इसकी अनुमति भी मिल गई थी। इसका ढाचा तैयार कर तिरंगा लगाने वाली कंपनी इसका ट्रायल भी कर लिया था। इसके बाद एनजीटी रामगढ़ ताल के किनारे किसी भी तरह के निर्माण प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। बाद में गोरखपुर विकास प्राधिकरण(GDA) से अनुमति मिलने के बाद पोल खड़ा किया गया। अब करीब एक साल लंबा इंतजार के बाद 13 जनवरी 2021 को यानी आज सीएम योगी प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा फहरायेगें।
-
गोरखपुर ग्रामीण1 week agoदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
-
आवाज3 weeks agoगोरखपुर महोत्सव का भव्य आगाज़: रवि किशन बोले—इस बार पूरा देश देख रहा है, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
-
उत्तर प्रदेश4 days agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश7 days agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
ताज़ा ख़बर1 week agoउरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत
-
ताज़ा ख़बर4 days agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
गोरखपुर ग्रामीण4 days agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध4 days agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoचार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या
