गोरखपुर ग्रामीण
चचेरे भाई ने ही की थी डबली की हत्या
हत्याभियुक्त गिरफ्तार,
चचेरे भाई ने ही की थी डबली की हत्या l
झंगहा क्षेत्र में सोमवार को हत्या करके फेकी गयी महिला का शव अमहिया गांव के उत्तर बी एन एस मार्का ईट भट्ठे के तरफ जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बरामद किया था l हत्या का खुलासा मंगलवार को झंगहा थाने पर क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा जगत कन्नौजिया ने प्रेस वार्ता के दौरान किया l पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा व शव को छुपाने के लिए प्रयुक्त चादर हत्यारे की निशानदेही पर बरामद किया है l प्रेस वार्ता के दौरान हत्याभियुक्त ने बताया की डवली का चरित्र ठीक नहीं था डबली की शादी गोरखपुर के राजेंद्र नगर में हुआ था मृतिका के पति ने आठ माह पूर्व सुसाइट कर लिया था पति के मरने के बाद डबली अपने पिता के घर अपने मायके में ही रहती थी पिता बाहर रहकर मजदूरी करते थे डबली घर पर अकेले ही रहती थी l घर पर कई लोगों का आना जाना था l जिससे परिवार की काफ़ी बदनामी हो रहीं थी l डवली शराब पीने की भी आदी थी l चंदन के अनुसार मैं भी शराब के ठेके पर शराब पीने गया था वहीँ हमारे जानने वालों ने डबली के बारे में चर्चा की मैं भी खूब शराब पिया और आकर डंडे से शर पर वार कर दिया जब वह बेहोश हो गयी l मैंने उसका गला तबतक दबाये रहा जबतक उसके प्राण नहीं निकल गये l उसने बताया की शनिवार को ही मैंने दिन में तीन बजे ही उसकी हत्या कर दी थी दिन होने के नाते लाश को चादर में लपेट कर घर के ही एक कोठरी में छिपा कर बंद कर दिया l लाश को ठिकाने लगाने के लिए काफ़ी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया l फिर मैंने अपने दोस्त जंगल गौरी नंबर एक गांव के कोठी टोला निवासी मनोज पुत्र मुन्नीलाल को घटना के बारे में बताया और अपनी डिस्कवर मोटरसायकील से दोनों लोगों ने शव को बीच में रखकर गांव के बाहर फेक दिये l शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त हुई मोटर सायकिल भी तथा डंडा बरामद कर ली गयी है l चन्दन के खिलाफ 2007 में धारा 307,504,,506, 2011 में धारा 323,504,506 एवं 2012 में 60EX Act के तहत झंगहा थाने में मुक़दमा दर्ज है l चन्दन सिँह पुत्र चादहरी सिँह निवासी अमहिया खास व मनोज पुत्र स्व मुन्नीलाल निवासी अमहिया के खिलाफ धारा 302,201भादवि के तहहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया l

Pingback: चचेरे भाई ने ही की थी डबली की हत्या - Aavaj.com