उत्तर प्रदेश
बोलेरो ने मारी बाइक को टक्कर, बीएसएफ जवान सहित दो की मौत
देवरिया:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मठिया गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में भाटपाररानी के फुलवरिया गांव के रहने वाले बाइक सवार बीएसएफ जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही दोनों के घर में कोहराम मच गया।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के रहने वाले गौरीशंकर सिंह (35) पुत्र सुरेन्द्र सिंह बीएसएफ में तैनात थे। वह छुट्टी में गांव पर आए हुए थे। गुरुवार को वह अपने गांव के रत्नेश सिंह (28) पुत्र मैनेजर सिंह की बाइक से किसी कार्य से सलेमपुर आए थे। वहां से दोहपर बाद बाइक से वापस घर जा रहे थे।
मझौलीराज-फुलवरिया मार्ग पर सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मठिया गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 108 और सलेमपुर पुलिस को दी। पुलिस पहुंचती उसके पहले ही ग्रामीणों ने दोनों को एम्बुलेंस से सलेमपुर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।
चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया। पुलिस ने बोलेरो व बाइक को कब्जे में ले लिया है। बीएसएफ जवान और युवक की मौत खबर मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया।
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
