गोरखपुर ग्रामीण
भाजपा नेत्री अस्मिता चंद ने कछार के बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
गोरखपुर। क्षेत्र के कछांराचल में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अस्मिता चंद ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। डेरवा चौराहे पर उन्होंने जगदीशपुर व मैभरा गांव के 800 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया। उन्होंने कहा की बाढ़ पीड़ितो के लिए सरकार लगी हुई है। बाढ़ पीड़ितो को युद्ध स्तर पर राहत सामग्री वितरित की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के लोग मुस्तैद है। पटना के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने आरोप लगाया की एक महीना से ज्ञानकोल डूबा हुआ है लेकिन अभी तक राहत सामग्री नही वितरीत हुआ। जिस पर अस्मिता चंद ने तत्काल उपजिलाधिकारी को फोन कर राहत सामग्री वितरित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान भाजपा नेता रविशंकर सिंह, रणविजय चंद, अष्टभुजा सिंह, सत्यसेन सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
