उत्तर प्रदेश
गोरखपुर:उरुवा चौराहे पर बसपा के कार्यकर्ताओं ने मनाया बसपा सुप्रीमो मायावती का 65 वां जन्मदिन
उरुवा बाजार
आज सुबह लगभग साढ़े 11 बजे के करीब उरुवा चौराहा पर सैकड़ों की संख्या में बसपा के कार्यकर्ताओं ने अपने मुखिया यानी बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती जी का 65 वां जन्मदिन काफी उत्साह और जोर शोर से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के द्वारा लगभग 21 किलो का केक काटा गया और सभी ने एक दूसरे को केक खिलाते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पूर्वांचल भारत न्यूज से बात करते हुए उरुवा के पूर्व प्रधान एवं बसपा के वरिष्ठ नेता असलम अली जी ने कहा कि,हम लोग बहुत खुशी से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का 65 वां जन्मदिन मना रहे है। और हमारे सभी कार्यकर्ताओं का यह विचार था। 65 किलो का केक काटा जाय, लेकिन कुछ असमर्थता के यह नहीं हो पाया। तब भी हम लोगो ने 21 किलो का केक काटा। आगे बताते हुए असलम जी ने कहा कि आने वाले 2022 में एक बार फिर बसपा की सरकार बनेगी। इसके लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का संदेश हर घर तक पहुंचाएंगे । इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपने पार्टी के लिए आत्मसमप्रित है। और हम सभी अपने उपस्थित साथियों को धन्यवाद देता हूं। इस मौके पर बसपा कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे, पंचम यादव, विजय आनंद, राकेश कुमार, समशाद आदि।

