गोरखपुर ग्रामीण
गोरखपुर: बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, बिल सुधार मेगा कैंप की अवधि 2 दिन बढ़ी
गोरखपुर।
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए गोरखपुर में चल रहे विद्युत बिल सुधार मेगा कैंप की अवधि अब दो दिन और बढ़ा दी गई है। यह कैंप अब 21 और 22 जुलाई को भी आयोजित होगा।
अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-प्रथम मोहद्दीपुर, श्री रण विजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर 17 से 19 जुलाई तक कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब तक 600 से अधिक शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 70% का समाधान किया जा चुका है। साथ ही 31 लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई है।
श्री सिंह ने बताया कि विभागीय टीम ने घर-घर प्रचार कर लोगों को जागरूक किया। इसका असर यह हुआ कि उपभोक्ता अपनी शिकायतों को लेकर स्वयं आगे आए और ऑनलाइन माध्यम से समाधान प्राप्त किया।
कुछ तकनीकी शिकायतों के निस्तारण में थोड़ा समय लग रहा है, जिन्हें भी जल्द सुलझा लिया जाएगा। उपभोक्ताओं की सक्रियता और बढ़ती जागरूकता को देखते हुए ही यह निर्णय लिया गया कि मेगा कैंप की अवधि दो दिन बढ़ाई जाए, ताकि और अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। विद्युत उपभोक्ताओं के अंदर विद्युत बिलों के खराबी और अपनी शिकायत दर्ज कराने की बढ़ती उत्सुकता के कारण विद्युत बिलों के सुधार हेतु मेगा कैंप 21 व 22 जुलाई तक बढ़ा ।
