उत्तर प्रदेश
जमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में मारपीट,लहराया तमंचा
गोरखपुर।
बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम छितौना में सोमवार को चकरोड की पैमाइश चल रही थी की दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।
चकरोड की पैमाइश के दौरान दो पक्षों की मारपीट में सियाराम सिंह, शत्रुघन सिंह और सीताराम सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। सियाराम सिंह की तहरीर पर दूसरे पक्ष के जयप्रकाश सिंह, छोटू सिंह उर्फ विकास सिंह, धनंजय सिंह, नर्वदेश्वर सिंह, हैप्पी सिंह, हरीश चंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, जयचंद सिंह, अवनींद्र सिंह, बलजीत सिंह, बलवंत सिंह, शिवानंद सिंह, अनिल सिंह के विरुद्ध धारा 147 148 149 323 324 352 452 504 506 और 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें से दो अभियुक्त धनंजय सिंह, विकास उर्फ छोटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Continue Reading
