उत्तर प्रदेश
52 हजार दो सौ रुपये में नीलाम हुए, थाने में जब्त वाहन
पूर्वांचल भारत न्यूज़ उरुवा / गोरखपुर
उरुवा थाने में हुई जब्त वाहनों की नीलामी में आठ वाहन से ₹52,200 रुपये में नीलाम हुए, नीलामी प्रक्रिया में कुल 10 लोगों ने हिस्सा लिया। नीलामी प्रक्रिया नायाब तहसीलदार गोला पंकज गुप्ता व थानाध्यक्ष उरुवा अजय कुमार मौर्य की देखरेख में शुरू हुई। जिसमे 10 लोगो ने हिस्सा लिया और अंत मे 4 लोगो ने 52,200 रुपये देकर गाड़ी ले गए। नीलामी प्रक्रिया में थाने के हेडमुहर्रिल रामखेलावन, मुंशी अनीश कुमार यादव, उपनिरीक्षक रविसेन यादव, सुनील शर्मा, संतोष त्रिपाठी, रवि चौधरी, प्रमोद यादव, अनिल यादव, श्रीराम, संतोष कुमार ठठेरा, प्रवीण कुमार सिंह, अजय सोनी, विजय कुमार, धरम जायसवाल लोग मौजूद रहे।
Continue Reading
