अपराध
आरोपी को थाने लेकर पहुची डायल 112 की पुलिस, आरोपी थाने से हुआ फरार
गोरखपुर।
उरुवा थाना क्षेत्र के गांव बेलासपुर में पेड़ कटवाने से मना करने पर महिलाओं को शर्मशार कर देने वाले अपशब्द कहने व बेइज्जत करने के साथ ही जान-माल की धमकी देने वाले मनबढ़ बाप-बेटों के विरुद्ध उरुवा पुलिस तहरीर देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही कर सकी है। हालांकि की घटना की सूचना महिला ने जब डायल 112 को दिया तब मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस एक आरोपी को पकड़ कर थाने लायी। कुछ देर बाद में दूसरा पक्ष पहुंचा तो पता चला कि थाने से बैठाया गया आरोपी फरार है। उरुवा पुलिस कुछ देर तक आरोपी की खोजबीन करती रही बाद में पुलिस दूसरे पक्ष से तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बेलासपुर निवासी मारकण्डेय पुत्र रामवृक्ष व सौरभ पुत्र मारकण्डेय जबरिया अपने पट्टीदार बासमती देवी का तरकुल का पेड़ काट रहे थे। बासमती को जब इसकी सूचना किसी ग्रामीण ने दी तो वह अपनी दो बहुओं को लेकर मौके पर पहुंची। आरोप है कि मारकण्डेय व उनके लड़के सौरभ ने महिलाओं को शर्मशार कर देने वाली अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ ही बेइज्जत करने व जान-माल की धमकी देते हुए मारने को दौड़ा लिया गया।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर5 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
