उत्तर प्रदेश
होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो युवक पानी में डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
बारानगर: खुशी कब गम में बदल जाए यह कभी कहा नहीं जाता, ताजा मामला मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर का गोला थाना के अन्तर्गत बारा नगर का है ।
होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो युवक 1( राज विश्वकर्मा) 2 (अश्वनी यादव ) पानी में डूबने से एक कि मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी। मृतक युवक की पहचान राज विश्वकर्मा के रूप में हुई, वहीं अश्वनी यादव की तलाश जारी है सूत्रों माने तो घटना के बाद काफी देर बाद भी मौके पर कोई आला अधिकारी नहीं पहुंचा, वहीं किसी तरह यह जानकारी वार्ड संख्या 42 जिला पंचायत सदस्य अवधनारायण यादव को हुई उन्होंने मौके पर तुरंत पहुंच कर प्रशासन पर दबाव बनाया दोपहर में पूर्वांचल भारत न्यूज ने यह खबर प्रमुखता से उठाया किसी तरह काफी देर बाद एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंची।

Pingback: होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो युवक पानी में डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी - Aavaj.com
Pingback: होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो युवक पानी में डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी - Aawaz News