एक्सक्लूसिव
कविता सुनाकर आशुतोष राणा ने रेणुका सहाणे से कही थी
वैलेंटाइन डे स्पेशल आलेख-
20 सालों पहले आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की शादी की ख़बर आई थी तो हर कोई हैरान रह गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितनी अनूठा ये कपल है उतनी ही अनूठी है इनकी प्रेम कहानी भी.

जब भी रेणुका शहाणे का ज़िक्र होता है तो हम आपके हैं कौन की प्यारी और मासूम सी पूजा भाभी याद आती है और वहीं जब आशुतोष राणा की बात होती है तो याद आता है संघर्ष फिल्म का लज्जाशंकर. इसीलिए जब आज से 20 सालों पहले आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की शादी की ख़बर आई थी तो हर कोई हैरान रह गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितनी अनूठा ये कपल है उतनी ही अनूठी है इनकी प्रेम कहानी भी. वैलेंटाइन वीक है तो प्यार की बातें होना भी लाज़िमी है. इसीलिए आज हम बताने जा रहे हैं आशुतोष और रेणुका की प्रेम कहानी के बारे मेंं
ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की पहली मुलाकात काम के सिलसिले में ही हुई थी. लेकिन पहली ही मुलाकात में आशुतोष उनसे काफी इम्प्रेस हो गए थे. रेणुका जिंदगी को काफी रुटीन से जीने वाली लड़की थीं तो वहीं आशुतोष इससे उलट थे. और शायद इसी वजह से वो उन्हें पसंद करने लगे. धीरे धीरे वो उनसे बात करने के बहाने ढूंढने लगे और इसमें कामयाब भी हो गए. आखिरकार एक दिन हिम्मत करके उन्होंने अपने दिन की बात रेणुका को बताने के बारे में ठान लिया. लेकिन इसके लिए उन्होने एक अलग रास्ता अख्तियार किया.
कविता के ज़रिए कही थी दिल की बात
आशुतोष राणा ने एक ऐसी कविता लिखी जिसमें रेणुका के लिए उनके मन के जज़्बात छिपे थे. आशुतोष ने कविता को केवल इस तरह पढ़ा था कि वो महज़ कविता सुना रहे हैं इससे आगे और कुछ नहीं लेकिन रेणुका भी हर बात जानती थीं और मन ही मन में वो भी उन्हें पसंद करती थी. लिहाज़ा जब कविता खत्म हुई तो उन्होंने आई लव यू कहने में ज़रा भी देर नहीं की और दोनों की प्रेम कहानी की हो गई शुरुआत. आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया और आज वो इस पवित्र बंधन की सातों कसमों को बखूबी निभा भी रहे हैं.
(जन विचार संवाद ग्रुप से निर्मल कुमार के फेसबुक वॉल से साभार)
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
गोरखपुर शहर6 days agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
