अपना शहर
ग्रामीण क्षेत्र में छिपी हुई है अनेक प्रतिभाएं:अनिल मिश्रा
गोरखपुर, उरुवा बाजार श्री राम रेखा सिंह इंटर कॉलेज के छात्र दीपक चौधरी को समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपदीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित छात्र व जिला परियोजना अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा स्वीकृत ₹1000 का बैंक चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं छिपी हुई है बस जरूरत है उन्हें निखारने की और ग्रामीण स्तर से निकालकर राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की और इन प्रतिभाओं को सही मौका दिए जाने की आवश्यकता है और असुविधाओ के बीच जूझ रहे इन प्रतिभाओं को चिन्हित कर बाहर निकालने की जरूरत
है और आवश्यकता है उन्हें सुविधा मुहैया कराकर निखारने की l
इस अवसर पर लड़के के पिता श्री रामदुलारे चौधरी, प्रवक्ता राकेश चंद त्रिपाठी, राधेश्याम पांडे , संदीप सिंह और आदि लोग मौजूद रहे।
