Connect with us

गोरखपुर शहर

Gorakhpur: डीएम दीपक मीणा का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर अफसरों को सख्त चेतावनी

गोरखपुर में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विकास कार्यों और सामाजिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में सुस्ती और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Published

on

डीएम स्थलीय निरीक्षण करते हुए

Gorakhpur: जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा कर निर्माणाधीन परियोजनाओं और शैक्षणिक-सामाजिक संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति का बारीकी से आकलन किया।

चलती यूपी रोडवेज बस में यात्री की मौत, यात्रियों के बीच बैठे रहे शव से मचा हड़कंप

निरीक्षण की शुरुआत कोनी स्थित निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के आवासीय भवनों और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से हुई। डीएम ने निर्माण की गुणवत्ता, डिजाइन और प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। वॉटर लॉगिंग की समस्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने और अतिरिक्त मैनपावर लगाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कार्यदायी संस्था को लगाई कड़ी फटकार

इसके बाद जिलाधिकारी तालनदोर पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन वेटरनरी कॉलेज की प्रगति की समीक्षा की। कार्य की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई और कहा कि यह परियोजना शिक्षा और रोजगार से जुड़ी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

गोरखपुर महोत्सव की तैयारी तेज: डीएम दीपक मीणा व एसएसपी राज करन नैय्यर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

इसी क्रम में तालनदोर में बन रहे अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया। मिट्टी भराई के कार्य में सुस्ती पर असंतोष जताते हुए डीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Advertisement

निरीक्षण का सिलसिला आगे बढ़ते हुए कान्हा गौशाला एवं बृहद गौ संरक्षण केंद्र तक पहुंचा। यहां जिलाधिकारी ने शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं निर्माणाधीन एकीकृत आयुष चिकित्सालय में कार्यों की धीमी प्रगति देख डीएम का रुख सख्त हो गया। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

गोरखपुर से प्रयागराज नहीं जाएगी वंदे भारत: लखनऊ तक सीमित रहेगी ट्रेन, माघ मेला में यात्रियों को परेशानी

मूक-बधिर बालकों की व्यावसायिक शिक्षा पर विशेष जोर

मूक-बधिर बालकों के राजकीय विद्यालय में सांकेतिक भाषा आधारित शिक्षा, आवासीय व्यवस्था और सहायक उपकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कौशल और व्यावसायिक शिक्षा को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र में अव्यवस्था और गंदगी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे दृष्टिबाधित छात्रों के छात्रावास और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

महराजगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 उपनिरीक्षक समेत 18 पुलिसकर्मियों का तबादला, तीन चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Advertisement

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्पष्ट कहा कि वंचित और विशेष आवश्यकता वाले वर्गों से जुड़ी संस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों और जनकल्याण से संबंधित सभी योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

SanjayanTripathi
ताज़ा ख़बर4 days ago

सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा ट्विस्ट
गोरखपुर शहर4 days ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा

उत्तर प्रदेश2 weeks ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश2 weeks ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अपराध2 weeks ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

लखनऊ3 weeks ago

लखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार

अपराध3 weeks ago

बृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’

उत्तर प्रदेश3 weeks ago

गोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान

अपराध3 weeks ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल

गोरखपुर शहर2 months ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

Gorakhpur Crime News
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध2 weeks ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

झांसी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार जिसमें अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत हुई
ब्रेकिंग न्यूज़2 months ago

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार

मुरैना में बेहोश महिला टीचर को गलत CPR देने की सांकेतिक तस्वीर
ताज़ा ख़बर2 months ago

मुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां

अयोध्या3 weeks ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

देवरिया के पोखारभिंडा गांव में आंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद तैनात पुलिस बल
देवरिया2 months ago

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात

रामगढ़ताल नया सवेरा फेज-2 में विकसित होने वाला ई-ज़ोन
गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

044705
Total views : 52259


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page