ताज़ा ख़बर
गोरखपुर: घाघरा नदी के उफान में फंसी नाव से SDRF ने अंधेरी रात में 23 लोगों की जान बचाई
बड़हलगंज, गोरखपुर, 12 अगस्त 2025
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र में घाघरा नदी के तेज और उफनते बहाव में फंसी एक प्राइवेट मोटर बोट से SDRF उत्तर प्रदेश ने अंधेरी रात में चलाए गए साहसिक ऑपरेशन में 23 लोगों की जान बचाई। इस बोट में यात्री के साथ-साथ कई पशु भी सवार थे।
यह घटना 11 अगस्त 2025 की रात लगभग 9:58 बजे हुई, जब बोट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई और वह नदी के बीचों-बीच तेज बहाव में फंस गई। बोट पर मौजूद लोग और उनके साथ 10-12 पशु गहरे खतरे में थे।
सूचना मिलते ही SDRF UP के सेनानायक डॉ. सतीश कुमार के निर्देशन में मुख्यालय टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम अपने साथ आधुनिक रेस्क्यू उपकरण इंफ्लेटेबल बोट, लाइफ जैकेट, लाइफ रिंग, फ्लड लाइट, थर्मल टॉर्च, रस्सियां, इंजन रिपेयर टूल्स और संचार उपकरण लेकर मौके पर पहुंची।
रात का घना अंधेरा, उफनते पानी की गर्जना और तेज धाराओं के बीच SDRF जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लगभग 1:15 बजे टीम घटनास्थल पर पहुंची और धारा के विपरीत दिशा में संघर्ष करते हुए फंसी बोट तक पहुंची।
पेशेवर दक्षता और टीमवर्क की बदौलत SDRF ने बोट में सवार सभी 23 लोगों को सुरक्षित किनारे लाने में सफलता पाई। सुरक्षित बचाए गए व्यक्तियों के नाम अवधेश यादव, विजय साहनी, रामू, शैलेश, रविश, सुधाकर यादव, राधे यादव, अमित यादव, रमेश यादव, शुभम यादव, विनय यादव, लाल बहादुर शास्त्री, किशन, शिवम्, मनीष, छोटू, अर्पित, आर्यन, सत्यम यादव, विनोद यादव, सूर्यभान यादव, सुनील यादव और प्रदीप यादव शामिल हैं।
SDRF UP अपनी साहस, सेवा और तकनीकी दक्षता के लिए जानी जाती है और प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं में हर समय तत्पर रहती है। बाढ़, भूकंप, औद्योगिक दुर्घटना, आग, भवन ढहना या रासायनिक खतरे, हर स्थिति में SDRF के जवान अपनी जान जोखिम में डालकर जन-जीवन की रक्षा करते हैं।

#SDRF #Gorakhpur #GhaghraRiver #RescueOperation #UttarPradesh #FloodRescue #SDRFUP, #एसडीआरएफ #गोरखपुर #घाघरा_नदी #रेस्क्यू_ऑपरेशन #उत्तरप्रदेश #बाढ़_बचाव #एसडीआरएफ_यूपी #आपदा_मोचन_बल #गोरखपुर_समाचार #आपदा_राहत

-
अयोध्या7 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश7 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध6 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश6 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
लखनऊ3 days agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
अपराध6 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
