Connect with us

उत्तर प्रदेश

सरकारी स्कूल में बच्चे खाएंगे खीर,हलवा और लड्डू, बजट का पता नहीं

Published

on

पूर्वांचल भारत न्यूज़ यूपी

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक परिषदीय स्कूल के बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ खीर, हलवा और लड्डू देने का आदेश शासन ने जारी किया है। इसका अलग से कोई बजट जारी नहीं होने के कारण जिम्मेदार एमडीएम के कन्वर्जन कास्ट में से ही इसको बनाने का शिक्षकों पर दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर शिक्षक परेशान हैं।


देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष होने पर सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसके लिए 11 से 17 अगस्त तक जहां घर-घर तिरंगा लगाने का अभियान चलाया गया है वहीं परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ खीर, हलवा और लड्डू भी खिलाने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि इसके लिए अलग से बजट नहीं दिया गया है। आदेश आने के बाद जिम्मेदार एमडीएम के कन्वर्जन कास्ट की रकम से ही यह व्यवस्था कराने का दबाव बना रहे है। शिक्षक कन्वर्जन कास्ट की रकम से ही खीर के लिए दूध आदि का इंतजाम करने में परेशान हैं।


कन्वर्जन कास्ट की रकम से होगा इंतजाम
एमडीएम के जिला समन्वयक दीपक पटेल का कहना है कि शासन ने 11 से 17 अगस्त तक मध्याह्न भोजन के साथ बच्चों को खीर, हलवा और लड्डू खिलाने का आदेश दिया है। इसको लेकर शिक्षकों को अवगत करा दिया गया है। मध्याह्न भोजन के लिए मिलने वाले कन्वर्जन कास्ट की राशि में से ही इसका इंतजाम करना है।


यह मिलता है कन्वर्जन कास्ट
मध्याह्न भोजन के लिए प्राथमिक विद्यालय के प्रति बच्चे के हिसाब से औसतन 4.97 रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 7.45 रुपये कन्वर्जन कास्ट के रूप में मिलते हैं। यह रकम विद्यालय के मध्याह्न भोजन निधि खाते में भेजी जाती है। विभाग का दावा है कि जिले में मध्याह्न भोजन का बकाया किसी विद्यालय का नहीं है बल्कि कई विद्यालयों के खाते में एडवांस कन्वर्जन कास्ट की राशि पड़ी हुई है। सभी विद्यालयों में प्रतिदिन मेन्यू के हिसाब से मध्याह्न भोजन बन रहा है।


यह है मध्याह्न भोजन का मेन्यू
सोमवार- रोटी-सब्जी व दाल
मंगलवार- दाल-चावल
बुधवार- तहरी व दूध
गुरुवार- दाल-रोटी
शुक्रवार- तहरी
शनिवार- चावल-सब्जी
परिषदीय स्कूलों की स्थिति
परिषदीय स्कूल – 2504
शिक्षक – 9500
शिक्षामित्र – 2800
अनुदेशक – 452
छात्र – 3.4 लाख

Advertisement
Share this with your friends:

टॉप न्यूज़

गोरखपुर मुंबई त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर मुंबई त्योहार स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर शहर6 days ago

गोरखपुर से मुंबई के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, 9 और 16 नवंबर को होगी रवाना

गोरखपुर ग्रामीण1 week ago

गोरखपुर में बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम: दिन के तापमान में गिरावट, अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

ravi kishan evm statement rahul gandhi
गोरखपुर शहर4 weeks ago

रवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या
गोरखपुर शहर4 weeks ago

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर

SanjayanTripathi
ताज़ा ख़बर1 month ago

सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा ट्विस्ट
गोरखपुर शहर1 month ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा

उत्तर प्रदेश1 month ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश1 month ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अपराध1 month ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

गोरखपुर शहर3 months ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

अपराध1 month ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

उत्तर प्रदेश1 month ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

ravi kishan evm statement rahul gandhi
गोरखपुर शहर4 weeks ago

रवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?

अयोध्या2 months ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश1 month ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

उत्तर प्रदेश2 months ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

अपराध2 months ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

लखनऊ2 months ago

लखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

047636
Total views : 56375


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page