आजमगढ़
व्यक्तिगत शादी अनुदान बंद होने से गरीब परिवार की 2084 बेटियों को झटका
पूर्वांचल भारत न्यूज़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!योगी आदित्यनाथ सरकार के व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना को बंद किए जाने से अकेले गोरक्षनगरी में 2084 गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बेटियां इस लाभ से वंचित रह गई हैं। व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना के अंतर्गत सरकार विभिन्न विभागों के जरिए 20 हजार रुपये का अनुदान देती थी। फिलहाल सरकार गरीब बेटियों की शादी के लिए अब “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के तहत ही मदद देगी ।
समाज कल्याण विभाग की ओर से गरीब बेटियों की शादी के लिए शादी के 03 माह पूर्व या शादी के 03 माह बाद तक व्यक्तिगत अनुदान के रूप में 20 हजार रुपये की धनराशि दी जाती थी। समाज कल्याण विभाग सामान्य और अनुसूचित जाति की बेटियों की शादी के लिए, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा ये योजनाएं संचालित थी। गोरक्षनगरी में अनुसूचित जाति के 911 आवेदन, सामान्य वर्ग के 293 आवेदन, पिछड़ा वर्ग के 380 आवेदन और अल्पसंख्यक वर्ग के 500 आवेदन बजट से अभाव में लंबित हैं। लेकिन अब योजना बंद होने के चलते अब संबंधित पोर्टल पर आवेदन करने वालों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह कहते हैं कि सरकार ने इस बार सामूहिक विवाह योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा गरीब बेटियों की शादी कराने के लिए बजट में अच्छा-खास प्रावधान किया। जबकि व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना में बजट नहीं मिला।
-
अयोध्या1 week agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 week agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 week agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध1 week agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
लखनऊ6 days agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
अपराध1 day agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश1 week agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
