अपराध
गोरखपुर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र के दुर्गाबाड़ी रोड पर तरंग क्रासिंग के पास सोमवार की देर रात 10:30 बजे छात्रों के दो गुट में मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर एक पक्ष से पहुंचे अंडा विक्रेता ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें छात्र समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए. घटना के बाद भगदड़ मच गई। उधर, बढ़ती भीड़ देख आरोपित पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया। कोतवाली पुलिस घायलों को मेडिकल कालेज ले गई। जहां छात्र की स्थिति गंभीर है। आरोपित की तलाश में टीम छापेमारी कर रही है।
गोरखपुर के जटाशंकर पोखरा निवासी शंकर चौधरी प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा शनि इंटर का छात्र है।शाम को दुर्गाबाड़ी स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता है। सोमवार की रात 8 बजे कोचिंग से लौटते समय छात्रों के एक गुट ने शनि को पीट दिया। जिसकी सूचना उसने पिता को दी। देर रात शंकर पहुंचे तो पिटाई करने वालों ने चौराहा पर अंडा की दुकान लगाने वाले अभिषेक यादव को बुला लिया। जिसके बाद मामला बढ़ गया। हाथापाई होने पर कोचिंग में पढ़ने वाला काजीपुर निवासी अनिकेत सिंह बीच-बचाव करने लगा।
आपको बता दें कि फायरिंग में एक के सीने में तो दो कंधे में लगी गोली।
यह बात अभिषेक यादव को नागवार लगी। पिस्टल निकालकर उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अनिकेत सिंह सीने, शंकर चौधरी के दाएं कंधे और जिम में जा रहे बेनीगंज निवासी शाहनवाज के बाएं हाथ में गोली लग गई। मेडिकल कालेज में भर्ती अनिकेत की स्थिति गंभीर है। पुलिस अभिषेक की तलाश रही है। पूछताछ के लिए करीबियों को हिरासत में लिया गया है।
-
अयोध्या1 week agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश1 week agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध1 week agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
अपराध1 week agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
-
उत्तर प्रदेश1 week agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
लखनऊ4 days agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
