उत्तर प्रदेश
29 मार्च को होगा विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गोरखपुर के बांसगांव ब्लाक के अन्तर्गत माल्हनपार के पास ग्राम सभा लोनाव मे अंतरराष्ट्रीय पहलवान व जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 54 के अरविन्द राय बिट्टू के द्वारा अपने दादा जी के नाम पर विगत वर्षों से कराया जा रहा है। जिसमे जिले और प्रदेश के पहलवान भाग ले रहे है। जिनका लोगों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मा0 श्रीमती साधना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष गोरखपुर एवं विशिष्ट अतिथि बड़हलगंज के कर्मठी एवं संघर्षशील ब्लाक प्रमुख आशीष राय व जितेन्द्र यादव जीतू पहलवान ग्राम प्रधान पगार एवं उपाध्यक्ष जितेन्द्र पहलवान गौरी खुर्द होंगे। अंतरराष्ट्रीय पहलवान जिला पंचायत सदस्य अरविन्द राय बिट्टू ने बताया कि यह विशाल दंगल प्रतिवर्ष मेरे और हमारे सहयोगियों द्वारा कराया जा रहा है। यह विशाल दंगल 29 मार्च दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
इस दंगल में अयोध्या, दिल्ली, हरियाणा, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर एवं अन्य जिले व राज्यों के पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्रवासियों का इस विशाल कुश्ती दंगल में हार्दिक स्वागत है और जिले और राज्यों से आये पहलवानों के कुश्ती का रोमांचक मुकाबला होगा।
-
गोरखपुर शहर1 week agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
