उत्तर प्रदेश
अप्रवासी भारतीय ने मुफ्त में दिखाई “द कश्मीर फाइल्स”
गोला स्थित शारदा सिनेमा हाल की बालकनी ब्लॉक को किया बुक
पूर्वांचल भारत न्यूज़ गोला / गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!“द कश्मीर फाइल्स” फ़िल्म से प्रभावित गोला क्षेत्र के अप्रवासी भारतीय ने स्थानीय कस्बे में सिनेमाहाल बुक कराकर युवाओं को मुफ्त में फ़िल्म दिखाई। गोला क्षेत्र के रकौली निवासी उमेश कुमार यादव सिंगापुर स्थित यूएस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक है। बेहद शालीन और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत उमेश यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से प्रभावित हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व, राष्ट्रवाद एवं सुशासन की अलख जगाने के लिए वह सिंगापुर से स्वदेश आ गए और पूरे जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरा कर प्रचार-प्रसार किया।
कश्मीरी हिन्दुओं के विस्थापन पर बनी फ़िल्म “द कश्मीर फाइल्स” से प्रभावित होकर उन्होंने इस फ़िल्म को युवाओं को दिखाने और देश की अनकही दास्तान से रूबरू कराने का फैसला किया। रविवार को उन्होंने अपने गृह क्षेत्र के उपनगर गोला स्थित शारदा सिनेमा हाल की समूची बालकनी ब्लाक को बुक करके लोगों को फ्री में फ़िल्म दिखाया। सिनेमा खत्म होने के बाद दर्शकों के साथ राष्ट्रगान किया और सिनेमा हाल के बाहर दर्शको के साथ सेल्फी लेकर इसे अपने वाल पर भी साझा किया, जिससे अन्य लोग भी फिल्म को देखने के लिए प्रेरित हो सके।
“लोगों को अपने देश का इतिहास जानने का अधिकार”- उमेश यादव
फिल्म देखने के बाद अप्रवासी भारतीय उमेश यादव, नवनीत राय, राजकुमार हिंदुस्तानी, धर्मेंद्र दूबे, अखिलेश तिवारी, ऋषि साहनी आदि बताते हैं कि देश के हर नागरिक को अपने देश का इतिहास, भूगोल और राजनीति जानने का अधिकार है। पेशेवर निर्माताओं ने अधिकतर मनोरंजक फ़िल्म बनाकर युवा पीढ़ी को देश की समस्याओं से अनजान बनाये रखा। लेकिन यह फ़िल्म कश्मीरी हिन्दुओं के विस्थापन के दर्द को बखूबी उकेर कर देश, समाज और राजनीति की तमाम अनकही, अनसुनी, बर्बर और दर्दनाक कहानी से लोगो को रूबरू कराया है। उन्होंने लोगो से इस फ़िल्म को देखकर राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की अपील की है।
“दर्शकों ने राष्ट्रगान के साथ लगाए जय श्रीराम के नारे”
गोला के शारदा सिनेमा हाल में द कश्मीर फाइल्स देखने पहुंचे दर्शकों ने फिल्म देखने के दौरान अनेकों बार जय श्रीराम के नारे लगाए, तो वहीं फिल्म के समापन के बाद राष्ट्रगान भी गाया गया। सिनेमा हाल से बाहर निकलने के बाद भी दर्शक जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।

-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर7 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर7 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर1 day agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर1 day agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
