गोरखपुर ग्रामीण
निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर करनी चाहिए पत्रकारिता : कैप्टन विरेन्द्र
खजनी/गोरखपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गोरखपुर की तहसील इकाई खजनी का वार्षिक अधिवेशन रविवार को सिकरीगंज के जड्डूपट्टी में स्थित एक मैरिज हॉल में संपन्न हुआ।अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई।
मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते हैं।पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर पत्रकारिता करनी चाहिए, जिससे कोई उनके ऊपर उंगली न उठाने पाए।
विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष हरि गोविंद राव ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने अपनी मेहनत और ईमानदारी की बदौलत सफल मुकाम हासिल किया है।पत्रकारों के हित और सम्मान के लिए यह संगठन सदैव तत्पर रहता है।कार्यक्रम का संचालन उमेश राम तिवारी ने किया।तहसील अध्यक्ष खजनी राम अशीष तिवारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर बृजनाथ तिवारी, ललित मोहन त्रिपाठी, हरगोविंद चौबे, चंद्रकुमार सिंह, सेराज आलम खान, शक्तिओम सिंह, मनोज श्रीवास्तव, श्यामजी मद्वेशिया, धीरेंद्र दुबे, ब्रजेंद्र सिंह, सुनील गहलोत, जितेंद्र गौड़, उमेश यादव, विनोद मिश्र, रामललित पांडेय, आशुतोष चौधरी, नंदकिशोर जायसवाल, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।
-
गोरखपुर ग्रामीण3 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर4 days agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
देवरिया2 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
-
गोरखपुर शहर4 days agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
