गोरखपुर ग्रामीण
प्रदेश में 1.79 करोड़ प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों के खाते में सीधे भेजे जाएंगे 1056 रुपये
प्रदेश में 1.79 करोड़ प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों के खाते में सीधे भेजे जाएंगे 1056 रुपये
लखनऊ:
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नि:शुल्क यूनिफार्म, स्वेटर, स्कूल बैग व जूता-मोजा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग प्रेरणा डीबीटी एप लांच करेगा। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितम्बर में ही पहले चरण की धनराशि अभिभावकों के खाते में भेजने के निर्देश दिए हैं। 1056 रुपये की धनराशि डीबीटी से दी जाएगी।
प्रदेश में 1.79 करोड़ विद्यार्थी प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में पंजीकृत हैं। विभागीय प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने आदेश जारी कर कहा है कि डीबीटी के लिए विभाग श्रीटान इण्डिया लिमिटेड के साथ करार करेगा। क्योंकि श्रीटान इण्डिया यूआईडीएआई के पोर्टल से आधार प्रमाणीकरण के लिए अधिकृत हैं। वहीं विभाग यूपी डेस्को से भी करार करेगा जो प्रेरणा पेार्टल व एप के संचालन के लिए डाटाबेस, डैशबोर्ड व पीएफएमएस पोर्टल के साथ इंटीग्रेशन करेगा। समय कम है लिहाजा तैयारियां तेज की जाएं।
इस बीच सभी सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से प्रेरणा पेार्टल पर किया जाएगा। उनके माता-पिता या अभिभावक की बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाएगी। ये खाता आधार से लिंक होना चाहिए। डीबीटी के लिए अभिभावकों का आधार नंबर अनिवार्य है, बच्चों का आधार अनिवार्य नहीं होगा। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि डाटा शत प्रतिशत सही है। बिना आधार के खातों में धनराशि नहीं भेजी जा सकेगी। यह धनराशि पीएफएमएस पोर्टल से हस्तांतरित की जाएगी। मोबाइल एप के संचालन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर3 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर3 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
