गोरखपुर ग्रामीण
फसल अवशेष प्रबंधन व खेती के उपाय बताए गए-
Gorakhpur:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विकास खण्ड बेलघाट के ग्राम पंचायत बरौली के राजस्व गांव शंभूपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय शंभूपुर में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत सोमवार को दो दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन किया गया।जिसमें कृषि विभाग द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन व खेती-किसानी के उपाय बताए गए।
बेलघाट के कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक कृषि कन्हैयालाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खेतों में फसल अवशेष को जलाने से पर्यावरण तो दूषित होता ही है साथ ही खेत में मौजूद केंचुए मर जाते हैं और लाभदायक जीवाणुओं की क्रियाशीलता कम हो जाती है।किसान फसल अवशेष से नाडेप कंपोस्ट या वर्मी कंपोस्ट बना सकते हैं।इस प्रक्रिया को अपनाने से किसानों की उपज अच्छी व आय में इजाफा होगा।उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरक की जगह जैविक खाद का प्रयोग करने को कहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जाहिद अली व संचालन समाजसेवी आशिक अली ने किया।इस दौरान किसानों में छोटेलाल शर्मा, रामप्रवेश, शंकर यादव, जावेद अंसारी, अमित गुप्ता, दुर्गविजय यादव, नेबुलाल, अजय, रविंद्र, पन्नेलाल, सदानंद, अशोक कुमार, विजयनंद, श्यामलाल, रामदुलारे आदि लोग मौजूद रहे।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ3 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर3 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर3 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
