गोरखपुर शहर
बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 7 लोग घायल
गोरखपुर।
गोरखपुर के सहजनवा गीडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भड़सार टोला गोपालपुर में बच्चो के विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनो पक्षो की तरफ से 7 लोग घायल हो गये सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों का सीएचसी पिपरौली पर इलाज कराया गया।वही विवाद के दौरान एक पक्ष का युवक असलहा लहराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश किया।
सूत्रों से मिली जानकारी क़े अनुसार गीडा थाना क्षेत्र के भड़सार टोला गोपालपुर निवासी बालेन्द्र यादव और राजेश यादव पड़ोसी है। शनिवार शाम को बच्चो के विवाद को लेकर दोनो पक्षो में विवाद हुआ था उसी विवाद को लेकर बालेन्द्र यादव पक्ष के लोग लाठी डंडा और असलहा लेकर राजेश यादव के घर पर चढ़ आये और घर पर मौजूद राजेश यादव 35 वर्षीय को पीटना शुरू कर दिये बीच बचाव करने पहुचे रिश्तेदार दुर्गेश यादव 30 वर्षीय को पीटना शुरू कर दिए। इस दौरान एक युवक खुलेआम असलहा लहराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश किया विवाद बढ़ता देख दोनो पक्षो की तरफ से जमकर लाठी डंडे चले इस दौरान बालेन्द्र यादव 45 वर्षीय, सुनीता देवी 35 वर्षीय, रामसिंह 25 वर्षीय, महेंद्र यादव 40 वर्षीय,बाबूलाल 45 वर्षीय घायल हो गये। सूचना पर पहुची पुलिस दोनो पक्षो को थाने पर लायी जिसमे बालेन्द्र यादव पक्ष के 5 और राजेश यादव पक्ष के 2 लोगो को पाबंद कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया।
-
अयोध्या4 days agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश3 days agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध3 days agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश3 days agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध3 days agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
