गोरखपुर ग्रामीण
सीडीओ से मिलकर रोजगार सेवकों ने समस्या के निस्तारण की मांग किया
गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह से मुलाकात कर 5 सूत्री मांगपत्र सौंपा और समस्याएं गिनाईं।
प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई करते हुए जिला महामंत्री विजय कुमार ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय से ईपीएफ कटौती के लिए हर महीने धनराशि कट जा रही है, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते वह यूनिवर्सिल एकाउंट में जमा नहीं हो रही है। इसी तरह अधिकारियों के मनमानेपन के चलते राज्य वित्त व 15वां वित्त आयोग का अब-तक मनरेगा से डबटेल नहीं हो सका है। एक ही स्थान पर कई वर्षों से कार्यरत मनरेगाकार्मिकों के स्थानांतरण के लिए आयुक्त ग्राम्य विकास ने पिछले दिनों ही निर्देश जारी किए थे। लेकिन अब-तक नहीं हो सका है।
ग्राम पंचायतों में प्रधान व रोजगार सेवक के बीच बढ़ रहे मतभेद को देखते हुए रोजगार सेवकों का विकास खंड स्तर पर स्थानांतरण किया जाए। मस्टररोल, बिल-बाउचर व एफटीओ पर बिना रोजगार सेवक के हस्ताक्षर के कोई भुगतान न किया जाए। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने डीडीओ व प्रभारी उपायुक्त मनरेगा को एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। प्रतिनिधिमंडल में जिला संयुक्तमंत्री घनश्याम पासी, संतोष यादव, विनोद कुमार, अखिलेश राय, भगवान दास आदि मौजूद रहे।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर6 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर6 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर22 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर17 hours agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
