गोरखपुर ग्रामीण
विद्युत पुनरुत्थान योजना को लेकर विद्युत उपकेन्द्र धुरियापार पर बैठक
गोरखपुर। विद्युत उपकेंद्र धुरियापार पर शुक्रवार को विद्युत पुनरुथान योजना को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं धुरियापार विद्युत उप केंद्र के आपूर्ति क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक हुयी।
बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों से अपने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सही ढंग से संचालित करने हेतु सुझाव के साथ -साथ जर्जर तार बदलने, पोल लगाने, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, नया ट्रान्सफार्मर लगाने, पोल लगाने संबंधित प्रस्ताव लिया गया। बैठक में मौजूद सिकरीगंज डिवीजन के अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर ने उपस्थित ग्राम प्रधानों से अपने -अपने ग्राम सभा के विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा करने हेतु जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर विद्युत उपकेंद्र धुरियापार के सहायक अभियंता चंद्रभान चौरसिया, अवर अभियंता विजय शंकर के साथ-साथ विद्युत उप केंद्र धुरियापार के कर्मचारी राकेश चौरसिया, एसएसओ व लाइनमैन रविश यादव, महेश, श्रवण, राम आशीष, जितेन्द्र गौड़, अमित, नवनीत, रफीक, पारस, मनोज, कमलेश, सरवन, अब्बुल, शिवम चतुर्वेदी, शिवकुमार, रामधन के अलावा प्रधान प्रतिनिधि रिंटू शाही, दिनेश यादव, ग्राम प्रधान सर्वेश मिश्रा, अहसन रजा, धर्मेन्द्र यादव, मदन कुमार , पिन्टू , जयसिंह मौर्य, धर्मपाल, सुरेश यादव , सोनू खान आदि ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि मौजूद थे।
-
ब्रेकिंग न्यूज़2 weeks agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
-
ताज़ा ख़बर3 weeks agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर1 week agoउरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी
-
देवरिया3 weeks agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
