Connect with us

उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी भीम पासवान गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग कर साथी फरार,

Published

on

गोरखपुर।

 चौरीचौरा पुलिस ने गुरूवार की रात में मुठभेड़ के दौरान क्षेत्र के एक शातिर अपराधी भीम पासवान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी सुजीत पासवान फायरिंग करते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। दोनों बदमाश शातिर मिथुन के साथी हैं और उसी के गांव चौरीचौरा के रौतेनिया गांव के रहने वाले हैं।

     पुलिस के अनुसार भीम व सुजीत योजना बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए भीम के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस व 1.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

Advt.

     क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा जगत राम कन्नौजिया ने बताया कि शातिर लूट, छिनैती व रहजनी किस्म का अपराधी भीम पासवान के ऊपर विभिन्न थानो में 17 से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। जिसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन उसका दूसरा साथी फायरिंग करके अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गया। उसे भी हमारी पुलिस बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लेगी। गिरफ्तार भीम व उसका साथी सुजीत शातिर अपराधी मिथुन गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि चौरीचौरा थानेदार संतोष अवस्थी व सोनबरसा चौकी इंचार्ज मदन मोहन मिश्रा, दरोगा रविसेन यादव, सिपाही संतोष मौर्या, लल्लन यादव, विवेक कुमार व अनिल यादव गुरूवार की रात गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की दो बदमाश पंसरही पुलिया के पास बाइक से हैं और लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।

Advt.

पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी। खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रौतेनिया निवासी भीम पासवान के रूप में हुई। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। जिसकी पहचान रौतेनिया के ही सुजीत पासवान के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार भीम व सुजीत शातिर बदमाश मिथुन के साथी हैं और उसके गैंग के सदस्य है। अभी कुछ दिन पहले ही चौरीचौरा पुलिस ने मिथुन व उसके मामा धीरू समेत छह को गिरफ्तार किया था। मिथुन के साथ मिलकर ये सभी कई बार पुलिस पर हमला कर चुके हैं। इनके उपर चोरी, लूट, पुलिस पर हमला करने के कई केस दर्ज हैं। एसपी नार्थ ने बताया कि पकड़े गए भीम पासवान पर चोरी, लूट, पुलिस मुठभेड़, सेवन सीएलए, गैंगेस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास के आरोप में कैंट, चौरीचौरा, खोराबार थाने में कुल 20 केस दर्ज हैं। जिसमें से कैंट में दस, खोराबार में दो व चौरीचौरा आठ केस हैं। वहीं फरार हुए सुजीत पासवान पर खोराबार थाने में लूट, चोरी, नकबजनी, आम्र्स एक्ट में 8 केस दर्ज हैं।पुलिस ने भीम व सुजीत के खिलाफ चौकी इंचार्ज मदन मोहन मिश्रा की तहरीर पर हत्या के प्रयास व आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने पकड़े गए भीम को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया|

Advt.

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

गोरखपुर मुंबई त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर मुंबई त्योहार स्पेशल ट्रेन
गोरखपुर शहर5 days ago

गोरखपुर से मुंबई के लिए चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, 9 और 16 नवंबर को होगी रवाना

गोरखपुर ग्रामीण6 days ago

गोरखपुर में बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम: दिन के तापमान में गिरावट, अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

ravi kishan evm statement rahul gandhi
गोरखपुर शहर4 weeks ago

रवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या
गोरखपुर शहर4 weeks ago

गोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर

SanjayanTripathi
ताज़ा ख़बर1 month ago

सपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव में बड़ा ट्विस्ट
गोरखपुर शहर1 month ago

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा

उत्तर प्रदेश1 month ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश1 month ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अपराध1 month ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

गोरखपुर शहर3 months ago

उरुवा बाजार में साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटा, असमंजस में व्यापारी

अपराध1 month ago

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश

उत्तर प्रदेश1 month ago

मोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम

ravi kishan evm statement rahul gandhi
गोरखपुर शहर4 weeks ago

रवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?

उत्तर प्रदेश1 month ago

बस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत

अयोध्या2 months ago

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!

उत्तर प्रदेश2 months ago

रायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!

अपराध2 months ago

गोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद

लखनऊ2 months ago

लखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

047556
Total views : 56285


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page