अपराध
करोना काल में इंसानियत से उठ रहा भरोसा,कफन चोर गैंग का हुआ खुलासा
बागपत।
करोना काल के दौर में ऐसे-ऐसे मामले आ रहे हैं कि इंसानियत से भी भरोसा उठ जा रहा है।एक तरफ जहां दवाओं और खाने-पीने की वस्तुओं की जमके काला बाजारी हो रही हैं वही कफन चोर गैंग की यह खबर इंसानियत पर तमाचा है।
उत्तर प्रदेश के बागपत से शर्मनाक घटना सामने आई है। बड़ैत पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शवों से कफन चोरी करके दोबारा मंहगे दामों में बेचने वाले गिरोह पकड़ा है। पुलिस ने मास्टमाइंड समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये श्मशान से शव के ऊपर से कफन को लाकर उसे धोकर, प्रेस करके फिर दुकान में दोबारा बेच देते थे।
मामला बागपत के बढ़ैत का है। यहाँ पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत सात ऐसे लोगों को दर दबोचा है जो श्मशान से शव के ऊपर रहने वाले कफन के कपड़ों को चोरी करते थे। इसके बाद चोरी के कपड़ों को प्रेस कर दोबारा पैकिंग कर उन पर ग्वालियर कंपनी का मार्क लगाकर महंगे रेट में बेचते थे।इनमें कई कफन और कपड़े कोरोना पाजिटिव लोगों के होते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर गैंग के सात लोगों को पकड़ लिया। मौके से भारी मात्रा में चोरी किए गए कफन के कपड़े बरामद किए हैं
मामले पर स्थानीय सीओ आलोक सिंह ने बताया कि गैंग के मास्टरमाइंड प्रवीण कुमार की शहर में दुकान है और तीन चार लोगों को यह काम करने के लिए इसने अपने सहयोग में ले रखा था। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया है। आरोपितों के इस घिनौने कार्य से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
-
अयोध्या1 day agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश17 hours agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध14 hours agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश7 hours agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध5 hours agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
