अपना शहर
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कुई बाजार में नगदी समेत साठ हजार की चोरी
गोरखपुर।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कुईं बाजार में अज्ञात चोरों द्वारा बंद कमरों का ताला तोड़कर कपड़े, जेवर व 20 हजार नगदी समेत लगभग 60 हजार की चोरी करके सनसनी मचा दिया। करोना काल मे हुई इस चोरी से ग्रामीण सकते में हैं।
अफरोज बानो पत्नी साकीर अली के बंद मकान का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने बीस हजार रुपये नकदी सहित साठ हजार समान चुरा लिए।
जानकारी के मुताबिक अफरोज बानो अपने बच्चों के साथ पंद्रह दिन से मायके में थीं।इनके पति अहमदाबाद में रहते हैं।शुक्रवार को सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देख उनको सूचना दी।अफरोज बानो अपने बच्चों व रिश्तेदार के कुईं बाजार स्थित अपने मकान पर पहुंचीं तो घर का सामान बिखरा हुआ था।घर में रखे नए कपड़े, बर्तन, जेवर व बीस हजार रुपये नकदी सहित साठ हजार का सामान अज्ञात चोर चुरा ले गए।उन्होंने इसकी सूचना 112 पर दी।मौके पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई।इस मामले में अफरोज बानो ने सिकरीगंज थाने पर तहरीर दे दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सिकरीगंज राजाराम द्विवेदी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।यदि तहरीर दी गई होगी तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-
गोरखपुर शहर6 days agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर7 days agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
