अपराध
बॉयफ्रेंड से मिलने जा रही लड़की ने ऐसी कहानी बनाई की लोग दंग रह गए
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में विगत 13 मार्च को 19 वर्षीय युवती के भाई ने अपनी बहन के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
जिसमे युवक ने बताया कि उसकी बहन एनसीसी बटालियन के लिए जा रही थी। अभी वह तारामंडल के अमर उजाला तिराहा तक पहुंची थी तभी रास्ते मे उसे एक औरत मिली जिसने साईं बाबा का अपने हाथों में फोटो ली थी।
उस औरत ने कहा कि इस पर फोटो पर कुछ चढ़ा दो और यह प्रसाद खा लो। जैसे ही मेरी बहन में प्रसाद खाया तो उसको चक्कर आ गया उसके बाद उसे कुछ नहीं याद है।
लड़की के भाई ने बताया कि यह सब बातें लड़की ने स्वयं किसी तरह से फोन करके परिवार को बताई है। लेकिन अब उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।
पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए उस मोबाइल नंबर से संपर्क करने का प्रयास किया तो वह मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। सूचना मिलते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर गुमशुदा लड़की की जांच पड़ताल में लग गई।
पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और जब लड़की के मोबाइल का कॉल डिटेल निकलवाया गया तो पाया कि लड़की अपने प्रेमी से गोरखपुर से मिलने हैदराबाद जा रही थी।
इस बात की जानकारी होने के बाद गोरखपुर पुलिस ने विदिशा पुलिस से संपर्क कर लड़की को बरामद कर लिया।
लड़की के बरामद होने के बाद गोरखपुर पुलिस की एक टीम विदिशा गई और उसे अपने साथ लेकर गोरखपुर आई। जहां उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया।
वहीं पुलिस को झूठी सूचना देने के लिए पुलिस अब कारवाई करने का मन बना रही है।
-
गोरखपुर ग्रामीण1 week agoदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
-
उत्तर प्रदेश5 days agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
ताज़ा ख़बर1 week agoउरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत
-
ताज़ा ख़बर5 days agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
गोरखपुर ग्रामीण5 days agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध5 days agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoचार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या
-
गोरखपुर ग्रामीण1 week agoगोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा
