अपराध
ज्वेलर्स की दुकान से गुम हुई सोने की कील पुलिस ने किया बरामद
अयोध्या(बीकापुर):
कस्बा बीकापुर में गुरुवार दोपहर एक ज्वेलर्स की दुकान से एक सोने की कील गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि कस्बे में संचालित आभूषण भंडार की दुकान पर गुरुवार को दोपहर खरीदारी करने आई कुछ महिलाएं सोने चांदी के जेवरात देख रही थी। इसी दौरान दुकान से एक सोने की कील गुम हो गई। सोने की किल गुम हो जाने की जानकारी होने के बाद दुकानदार द्वारा दुकान के शटर को नीचे गिरा दिया गया और सूचना 112 पीआरबी पुलिस को दी गई। ज्वेलर्स की दुकान में चोरी होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर बीकापुर और तारून क्षेत्र की पीआरबी गाड़ियां पहुंच गई। दुकान के अंदर में मौजूद महिला ग्राहकों से पीआरबी में तैनात महिला कांस्टेबल द्वारा तलाश और छानबीन की गई। करीब आधे घंटे बाद खरीददारी करने आई एक महिला के बालो से कील निकली गयी। कील को बरामद किए जाने के पश्चात दुकानदार द्वारा पीआरबी पुलिस की सराहना की गई ।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoसिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoदिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoशपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 days agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 days agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
