अपराध
बीकापुर क्षेत्र में मवेशी चोर सक्रिय,सरिया से भैंस खोल ले गए चोर
अयोध्या(बीकापुर):
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा बनकट मठिया निवासी राम अवध निषाद की सरिया में खूंटे से बंधी भैंस बुधवार बीती रात अज्ञात चोर खोल ले गए। पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि रोज की भांति उनकी भैंस बुधवार की रात भी घर के पास स्थित सरिया में बंधी थी। जो गुरुवार सुबह रस्सी सहित गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। इसके पहले भी कोतवाली क्षेत्र में कई किसानों के मवेशी चोरी हो चुके हैं। मवेशी चोरी की बढ़ रही घटनाओं से पशुपालक अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर हो रहे हैं काफी चिंतित कि किस प्रकार पशुओं की सुरक्षा की जाय।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoसिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoदिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoशपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 days agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 days agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
