अपराध
कलयुगी गुरु की करतूत,अतिरिक्त क्लास करने पहुंची छात्रा से छेड़खानी
गोरखपुर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिकरीगंज थाना अंतर्गत हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कालेज में अतिरिक्त क्लास के लिए पहुँची छात्रा के साथ प्रधानाचार्य द्वारा छेड़खानी की शर्मनाक घटना सामने आया है।शिष्टाचार के लिए पहुँची छात्रा ने जब प्रधानाचार्य का पैर छुआ तब प्रधानाचार्य छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा।छात्रा किसी तरह बचकर रोती हुई अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा हनुमान प्रसाद पोद्दार इंटर कालेज बारीपुर की 12वीं की छात्रा है। सिकरीगंज पुलिस को दी गयी तहरीर में छात्रा ने कहा है कि वह गुरुवार को अपने स्कूल में पढ़ने गई थी। वर्तमान में स्कूल का समय सुबह 10बजे से दोपहर 2बजे तक है। लेकिन प्रधानाचार्य छत्रपति शुक्ला ने अतिरिक्त क्लास चलाने के लिए सुबह 8 बजे ही बुला लिए थे। जब वह स्कूल पहुंची तो उनके कमरे में गई। और उनका पैर छुआ लेकिन इस दौरान प्रधानाचार्य ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने लगा। जिसका विरोध किया और स्कूल से तुरन्त घर आ गई। छात्रा की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी । तत्काल पहुंचे सी ओ खजनी योगेंद्र नारायण कृष्ण औरथानाध्यक्ष सिकरीगंज राजाराम द्विवेदी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। और आरोपी के खिलाफ कार्यवाई करने का आश्वासन दिया। आरोपी प्रधानाचार्य फरार बताया जा रहा है।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर6 hours agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर37 minutes agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
