बिहार
बिहार: गोपालगंज जिले में महिला ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म, देखकर डर गए स्वास्थकर्मी
बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को एक एलियन बेबी का जन्म हुआ। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। बच्चे के जन्म के बाद उसे देखकर स्वास्थ्यकर्मी ही डर गए थे। और डर भी वाजिद था। क्योंकि बच्चा ही वैसा पैदा हुआ। और जैसे ही यह खबर अस्पताल व अन्य जगह फैली उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ गई। इस बच्चे की आंखें बड़ी-बड़ी व सूर्ख थी और शरीर की त्वचा सफेद नजर आ रही थी। हालांकि जन्म के बाद बच्चा बहुत देर तक जीवित नहीं रहा महज कुछ घंटो में ही दम तोड़ दिया। देखने वाले लोगो का कहना है कि बड़ी बड़ी आंखें होने से कर कोई आश्चर्य चकित और डर भी लग रहा था। शरीर की पूरी त्वचा सफेद नजर आ रही थी। जिसे देखकर और भी भयानक लग रहा था।
डाक्टरों का माने तो माता-पिता के जीन में बदलाव, जिसे जेनेटिक म्यूटेशन कहा जाता है, के कारण ऐसे बच्चों का जन्म होता है। पूर्व में पैदा हुए विचित्र बच्चे भी ज्यादा वक्त तक जी नहीं पाए थे। इनकी अधिकतम सात दिन यानी एक हफ्ते की आयु मानी गई है। ऐसे बच्चों के सभी अंग विकसित नहीं होते हैं। इनकी त्वचा पर एक परत होती है, जिसके कारण वह प्राणवायु ग्रहण नहीं कर पाती। इसे हर्लेक्विन इचथिस्योसिस बीमारी कहा जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज के मीरगंज के साहिबा चक्र गांव के चुनचुन यादव की पत्नी ने इस विचित्र बच्चे को जन्म दिया। यादव की गर्भवती पत्नी को बुधवार को हथुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह महिला ने उसकी प्रसूति कराई गई।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
ताज़ा ख़बर5 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर5 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
