उड़ान
बेलघाट में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन:नेहा ने जया को दी पटखनी
गोरखपुुुर।
बेलघाट के राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल बेलघाट के प्रांगण में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया दंगल में कुल 50 जोड़ों ने अपनी अपनी प्रतिभा को दिखाया।
दंगल का शुभारंभ छात्र नेता गोरखपुर विश्वविद्यालय बलराम यादव पूर्व सपा विधानसभा प्रत्याशी खजनी रुपावती बेलदार व पूर्व ब्लाक प्रमुख खजनी राजमन यादव ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से हाथ मिलवा कर दंगल का प्रारंभ किया। दंगल में उपस्थित खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए राजमणि यादव ने कहा कि मल युद्ध की परंपरा आदि काल से चली आ रही है इस को कायम रखने के लिए इस तरह के आयोजन होने चाहिए इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को जहां अवसर मिलता है।
दंगल प्रतियोगिता में अभिमन्यु कठौतिया संत कबीर नगर और इंद्रजीत चतुर बंद दुबारी के बीच कुश्ती में अभिमन्यु विजई रहे सर्वेश महदीपुर ने सन्नू संतकबीरनगर को चित किया वहीं पर लड़कियों की कुश्ती में नेहा आजमगढ़ ने जया जौनपुर को हराया सुषमा आजमगढ़ में सोनम जौनपुर को हराया और सुगंधा आजमगढ़ ने कंचन जौनपुर को हराकर हराया यह सारे जोड़ कुश्ती में आकर्षण का केंद्र बनी रहे।
दंगल प्रतियोगिता में सुशील शाही, चंचल शाही, शिवेंद्र प्रताप सिंह विक्की, कृष्ण मोहन शाही, दिनेश यादव, राम ललित यादव, देश दीपक यादव, अशोक कुमार, कपिल मुनि यादव, अंगद यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में ओम प्रकाश राय, शत्रुध्न राय, वैशाली, शेषनाथ रहे। संचालन उमेश राय ने किया और अंत में दंगल के आयोजक अनिल यादव और रोहित यादव ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
-
गोरखपुर ग्रामीण4 days agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर4 days agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर3 days agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
गोरखपुर शहर4 days agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया3 days agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
