उत्तर प्रदेश
गोरखपुर: धुरियापार में समाजवादी पार्टी का सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम, सैकड़ों लोगों ने थामा सपा का दामन।
उमेश यादव/गोरखपुर
धुरियापार में समाजवादी पार्टी के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों लोगों ने भाजपा और बसपा को छोड़कर सपा का दामन थामा।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी गोरखपुर के जिला अध्यक्ष राम नगीना प्रसाद साहनी थे। जिन्होने शामिल होने वाले लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सबको धन्यवाद दिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाअध्यक्ष ने कहा कि आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, जिसके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे। क्योंकि इस वर्तमान सरकार में अपराध चरम सीमा पर है। लूट, अपहरण,बलात्कार जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्थ हो चुकी। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल हो चुका है। अब जनता मन बना चुकी है।

आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में समाजवादियों की सरकार होगी। इसलिए काफी संख्या में लोग अन्य पार्टियां छोड़कर सपा में आ रहे हैं। आगे संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाए । सपा शासन में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम करे।

हम आपको बता दें यह सदस्यता ग्रहण समारोह का पूरा कार्यक्रम लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रांगण में विंध्याचल यादव के तत्वाधान में किया गया। जिला अध्यक्ष का स्वागत समारोह उरुवा चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर से फूल-मालाओं से किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान प्रदेश सचिव अवधेश यादव, जिलाउपाध्यक्ष जय प्रकाश यादव, जिला महासचिव अखिलेश यादव,चिल्लूपार के विधानसभा अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र प्रताप गौड़, ब्रजेश कुमार गौतम, मनीष पांडेय, सुधीर कुमार यादव, अवध नारायण यादव, नागेन्द्र यादव, गजेन्द्र मिश्र, कमलेश यादव, दिलीप यादव, बिहारी यादव, तौफीक खान, बबलू यादव आदि सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद थे।

-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर1 week agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
ब्रेकिंग न्यूज़5 days agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया1 week agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
