उत्तर प्रदेश
गोरखपुर महोत्सव में उरुवा ब्लाक के छः किसान पुरस्कृत
गोरखपुर महोत्सव में आयोजित किसान मेला के प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में उरुवा ब्लाक के 6 किसानों को वैज्ञानिक तकनीकी से खेती करने,व जैविक खाद के प्रयोग,उन्नतशील बीज का प्रयोग कर अच्छी पैदावार पाने के साथ ही किसानों में जागरूकता लाने के लिए पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार पाने वालों में उरुवा ब्लाक के प्रगतिशील किसान सत्य प्रकाश कन्नौजिया , राम समुझ, फूलचंद, अरविंद कुमार, राजकुमार सिंह व संजय सिंह को पिपराच के विधायक महेंद्र पाल सिंह एवं उप कृषि निदेशक गोरखपुर डॉक्टर संजय सिंह ने पुरस्कृत किया।पुरस्कार पाकर क्षेत्रीय किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।उन्होंने पुर्वांचल भारत न्यूज से अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से किसानों का मनोबल बढ़ता है।सरकार को किसानों को जागरूक करने के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर एडीओएजी सिद्धनाथ शुक्ला,संजय कुमार पटेल,विनय कुमार सिंह, नरसिंह, रोशन लाल, विजेंद्र कुमार, विजय शंकर सिंह, रविंद्र नाथ यादव आदि उपस्थित थे।

