उत्तर प्रदेश
अपराध रोकने को लेकर उरुवा चौकीदारों को साईकिल व टार्च वितरित किया गया
गोरखपुर ग्रामीण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उरुवा थाने पर गुरुवार को चौकीदारों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें थानांतर्गत के सभी चौकीदार शामिल रहे। इस बीच उन्हें टार्च और साईकिल भी वितरित किये गए।

बताते चले कि जिले के कप्तान के निर्देश पर इस समय पुलिस शिफ्ट वाइज रात्रि गस्त कर अपराध पर लगाम लगा रही है, अपराध रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चौकीदारों को आज थाने पर सम्मानित किया गया। एसडीएम गोला राजेंद्र बहादुर ने चौकीदारों को उनके कर्त्तव्यों के बारे में बताया और उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिये कहा।

क्षेत्राधिकारी गोला द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस और समाज चौकीदारों को अपना अंग ही मानती है। चौकीदार के द्वारा ही गावों में छोटी बड़ी घटनाओ की जानकारी हो पाती है।सम्मान पाकर सभी चौकीदारों के चेहरे खिल उठे।चौकीदारों ने कहा कि सरकार हम लोगो के बारे में भी सोच रही है इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है। कार्यक्रम में एसडीएम गोला राजेंद्र बहादुर, सीओ गोला श्रीरामदेव,थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे।

-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर: सिकरीगंज के हरदत्तपुर में सरकारी बस, बलेनो कार और स्कूटी की टक्कर, महिला घायल
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर में डायल-112 के सिपाही पर 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर1 week agoमुरैना: बेहोश टीचर को हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, गलत तकनीक से टूटीं दो पसलियां
-
ब्रेकिंग न्यूज़5 days agoअतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में डिवाइडर से टकराई कार
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर के रामगढ़ताल में बनेगा नया ई-ज़ोन, ई-कार्ट से लेकर डायरेक्ट चिड़ियाघर एंट्री तक मिलेंगी कई नई सुविधाएं
-
देवरिया1 week agoदेवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद: पथराव के बाद 3 पुलिसकर्मी निलंबित, गांव में 10 थानों की फोर्स तैनात
