उत्तर प्रदेश
सपाईयो ने गांवों में किसानों के बीच लगायी चौपाल
गोरखपुर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान यात्रा के समापन के बाद शुक्रवार को किसान घेरा कार्यक्रम के तहत गांव स्तर पर किसानों के बीच घेरा बनाकर नेताओ व कार्यकर्ताओ ने चौपाल लगाया।
सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनानंद यादव के नेतृत्व में चिल्लूपार क्षेत्र के रानीपुर गांव में अलाव जलाकर,पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश यादव के नेतृत्व में बिसरा में बैठक कर,वरिष्ट सपा नेता बृजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में रियांव श्रीरामपुर मे चौपाल लगाकर तो युवा नेता भीम कुमार यादव व लवकुश यादव के नेतृत्व में बेवरी मे ट्रैक्टर पर यात्रा निकाल कर किसानों से संवाद करते हुए कृषि कानून बिल के खिलाफ केन्द्र सरकार की साजिसो से अवगत कराया तो वहीं उन्हें समाजवादी नीतियों तथा समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी।
समाजवादी घेरा कार्यक्रम में पार्टी नेता गांवों में किसानों की चौपाल में फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) एवं तथाकथित कृषि सुधार अधिनियम की सच्चाई से भी अवगत कराया कि भाजपा सरकार किसानों को किस कदर बर्बाद करने पर तुली हुई है।
विडम्बना है कि देश का अन्नदाता ठण्ड में ठिठुरते हुए अपनी बात कहना चाहता है परन्तु प्रधानमंत्री जी सिर्फ अपने मन की बात कर रहे हैं। भाजपा की हठधर्मी के चलते दर्जनों किसान अपनी जानें गवा बैठे हैं। भाजपा सरकार किसानों को बदनाम कर रही है। किसानों तक यह बात पहुंचाने और सरकारी साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए गांव-गांव में समाजवादी नेता अलाव जलाकर घेरा में चौैपाल किया।
इस दौरान युवा नेता रामकिशुन यादव,संजय सोनकर,रमाशंकर यादव,राम प्रसाद शर्मा,इम्तियाज अहमद, राजेश यादव,अयोध्या दास,संजय,हजरत अली,श्रीकांत,डेभा,चन्द्रभूषण, सोनू,हिन्दुस्तान चौधरी,कान्ता प्रसाद,नौमी,हितेश यादव,ताजमुहम्मद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
-
अयोध्या1 day agoराम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर पूर्व IPS राजेश पांडे का बड़ा दावा!
-
उत्तर प्रदेश15 hours agoरायबरेली में लेखपाल पर रिश्वत और आपत्तिजनक मांग का आरोप!
-
अपराध13 hours agoगोरखपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गिरफ्तारी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा विवाद
-
उत्तर प्रदेश5 hours agoगोरखपुर के रैन बसेरे में दो युवकों की ‘रहस्यमयी’ एंट्री, महिला से विवाद के बाद मचा हंगामा; एक का शांतिभंग में चालान
-
अपराध4 hours agoबृजभूषण शरण सिंह पर पूर्व IPS राजेश पांडे का सनसनीखेज दावा-‘आवास पर ठहरते थे अंडरवर्ल्ड के शूटर्स!’
