अपराध
बांसगांव क्षेत्र के 7 वर्षीय गोलू हत्याकाण्ड में 36 घंटे बाद भी पुलिस का हाथ खाली
पूर्वांचल भारत न्यूज़ बांसगांव/ गोरखपुर
वृहस्पतिवार की शाम एएसपी के नेतृत्व में दोबारा गांव पहुंची फोरेंसिक व डाग स्क्वायड टीम
बांसगांव–क्षेत्र के बहोरवा सिरसिया गांव में बुधवार को छः वर्षीय गोलू उर्फ लक्ष्य राजभर के मिले शव की घटना का पर्दाफाश करने के लिए वृहस्पतिवार की शाम को भी पुलिस फोरेंसिक तथा डाग स्क्वायड टीम के साथ जांच में जुटी रही। उधर पुलिस ने इस घटना में हत्या की धारा को जोड़कर मामले की तहकीकात कर रही है।
एएसपी राहुल भाटी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक, एसआई सुनील कुमार, राजेश यादव, गोपाल यादव आदि पुलिसकर्मियों की टीम मृतक के एक पड़ोसी के घर के अंदर और बाहर एक घंटे तक घटना की छानबीन तथा परिजनों से पूछताछ की। जांच में जुटी पुलिस ने बिजली के एक पोल तथा एक भवन की दीवार पर मिले खून के धब्बे को भी चिन्हित किया। दूसरी तरफ फोरेंसिक टीम ने भी कुछ नमूने इकट्ठे किये।
पुलिस इस घटना की जांच में बच्चे की बलि चढ़ाने के एंगिल पर आगे बढ़ रही है। हालांकि अन्य एंगिल पर भी माथापच्ची चल रही है। पुलिस ने बीती रात क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 8-10 सोखा, ओझा तथा तात्रिकों को उठाकर उनसे पूछताछ कर रही है। फिर भी समाचार लिखे जाने तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी थी।

Pingback: बांसगांव क्षेत्र के 7 वर्षीय गोलू हत्याकाण्ड में 36 घंटे बाद भी पुलिस का हाथ खाली - Aavaj.com
Pingback: बांसगांव क्षेत्र के 7 वर्षीय गोलू हत्याकाण्ड में 36 घंटे बाद भी पुलिस का हाथ खाली - Aawaz News