उत्तर प्रदेश
बहराइच: भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, 10 लोग गंभीर रूप से घायल
बहराइच: बहराइच-गोंडा हाईवे पर सोमवार तड़के भरी वैन खड़े ट्रक में टकराने से छह जायरीनों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी है। सभी मृतक व घायल लखीमपुर जिले के रहने वाले है।
एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि लखीमपुर जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के पश्चिम चमरौधा वार्ड नंबर दो निवासी चांद खान (51), सलमा (50), निशा तबस्सुम (20), नयापुरवा उमरा निवासी इश्तिखार (45), शरीफ परवाज (15), शकील (8), सायना(17), सूफिया परवीन(4), नूरजहां (40), सोहन (50), सलीम ( 60), गुलनाज ( 60), नौशीन (10), तरन्नुम ( 17) समेत दो अन्य महिंद्रा सुपर वैन (UP31AT3437)में सवार होकर अंबेडकरनगर के किछौछा में जियारत करने गए थे। जियारत के बाद सभी वापस घर जा रहे थे। बहराइच-गोंडा हाइवे पर जाते समय पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा मोड़ के पास चालक को झपकी आ गई और तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया।
जानकारी पाकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहन में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सभी को तत्काल सीएचसी पयागपुर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने चांद खान, शकील, सोहन, सलीम व दो अन्य समेत छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पांच लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoदीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार सिंह का असमय निधन
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबरेली DM पर ‘बंधक बनाने’ के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक में क्या हुआ? ADM ने सामने रखी पूरी तस्वीर
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबिना पुख्ता साक्ष्य जेल भेजने का आरोप: बांसगांव पुलिस पर सवाल, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगा न्याय
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoउरुवा बाज़ार नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों पर अभद्रता के आरोप, थाने में दी गई शिकायत
-
ताज़ा ख़बर1 week agoUGC Rules 2026: यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में जातिगत भेदभाव पर नए नियम, 4 बड़े सवालों के साथ क्यों बना सवर्ण बनाम SC/ST-OBC का मुद्दा
-
गोरखपुर ग्रामीण1 week agoGorakhpur: गोला उपनगर में माल लदी मैजिक नहर में पलटी, चालक बाल-बाल बचा… स्कॉर्पियो चालक फरार
-
अपराध7 days agoगोरखपुर में जमीन विवाद बना जानलेवा, बेटे की हत्या मामले में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoचार हत्याएं, एक सच्चाई: एटा में बेटे ने ही रची खूनी साजिश, एक ही झटके में परिवार के चार सदस्यों की हत्या
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoगोरखपुर में शुरू होंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें: 11 ग्रामीण रूटों पर 20% सस्ता किराया, यात्रियों को मिलेगी नियमित सुविधा
