अपराध
बारात में आया व्यक्ति तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार।
गोरखपुर।
रविवार को उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम देवराजपार में सहजनवा से आयी बारात में एक व्यक्ति भौकाल दिखाने के चक्कर में अवैध हथियार ले कर चला आया था।किसी ने जिसकी सूचना उरुवा थाने में दे दी। सूचना पर पहुंची उरुवा पुलिस ने उस व्यक्ति को रविवार रात तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान मो. इकबाल अहमद पुत्र स्व. शौकत अली ग्राम लुचाई थाना सहजनवा गोरखपुर के रूप में हुई। मु अ स 581/2020 धारा 3/25आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी बारात में एक व्यक्ति अवैध हथियार ले कर आया है।जिसके बाद तत्काल कार्रवाई कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
Continue Reading
