ग्रामीण भारत
बिना मास्क घूमने वालो पर होगी कार्यवाही,जानिए क्या है एडवाइजरी
बिना मास्क घूमने वालो पर होगी कार्यवाही,जानिए क्या है एडवाइजरी
नई दिल्ली:
देश की राजधानी दिल्ली के अलावा कई अन्य राज्यों में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानकार पहले ही ये अंदेश जता चुके थे कि ठंड का मौसम आते ही कोरोना एक बार फिर कहर बरपा सकता है।राजधानी दिल्ली समेत अन्य राज्य भी करोना संक्रमण को लेकर बचाव हेतु नए नियम लगा रहे हैं।
केजरीवाल सरकार ने यहां सख्ती करते हुए कोरोना नियमों का पालन न करने वालों पर भारी भरकम जुर्माने का प्रावधान कर दिया है।
दिल्ली में अब मास्क न लगाने पर 2000 का चालान काटा जा रहा है।
दूसरे राज्यों में मास्क न लगाने पर 500 रूपये जुर्माने का प्रावधान है।ऐसा नहीं है कि सिर्फ मास्क न लगाने पर ही जुर्माना वसूला जा रहा है। मास्क न लगाने के अलावा इन चार कामों को करने पर भी चालान काटा जा रहा है।
दिल्ली सरकार के मुताबिक अगर आप सार्वजनिक जगहों पर थूकते हुए पाए गए तो आप पर दो हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।
सार्वजनिक स्थलों पर पान, गुटका और तंबाकू खाने पर भी जुर्माना वसूला जाएगा।
