गोरखपुर ग्रामीण
विधायक शीतल पांडेय बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री
गोरखपुर।
क्षेत्रीय विधायक शीतल पांडेय ने बाढ़ प्रभावित गांव तेलियाडीह का निरीक्षण किया और बाढ़ राहत के तहत लोगों को निःशुल्क बाढ़ एरिया राहत सामाग्री का वितरण किया।
ग्राम तेलियाडीह चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है और मुख्य मार्ग पर भी पानी का बहाव पहुंच गया है। जिससे लोगों को आने जाने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील प्रशासन की तरफ से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ आपदा राहत कोष से निःशुल्क राशन, तेल, लाई, आलू एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं को पैकेट बना कर लोगों को वितरित किया जा रहा है। उसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम तेलियाडीह में भी बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री दिया गया। तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि कुल 400 लोगों को राहत सामाग्री वितरण कराया जाना था लेकिन शुक्रवार को सिर्फ 40 लोगों को ही राहत सामाग्री का पैकेट दिया गया बाकी लोगों को पुनः शनिवार को वितरित किया जाएगा।
वितरण के दौरान विधायक शीतल पांडेय के साथ तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला, कानूनगो वाई बी यादव, लेखपाल संगीता चौधरी एवं वरुण सिंह, ग्राम प्रधान पति विरेन्द्र निषाद, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देश दीपक उपाध्याय, संजय यादव, प्रधान प्रतिनिधि विकास साहनी एवं गांव के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
-
अपराध2 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
उत्तर प्रदेश1 week agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
लखनऊ2 weeks agoलखनऊ में फोन की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक, ब्लड निकालकर बेचने और मजदूरी कराने का आरोप; 2 गिरफ्तार
-
ताज़ा ख़बर2 days agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 days agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
