गोरखपुर शहर
कोरोना वैक्सीन की दस करोड़ डोज का लक्ष्य पाने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य
लखनऊ:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण को दोनों दौर में बचाव के कारण बड़े कहर से बचने वाले उत्तर प्रदेश ने कोरोना वैक्सीनेशन में भी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश ने देश में इतनी बड़ी लकीर खींच दी है कि अन्य राज्य को इसके करीब आने में अभी काफी समय लगेगा।
उत्तर प्रदेश शनिवार को कोरोना वायरस से बचाव की वैक्सीन की दस करोड़ डोज का लक्ष्य हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर घातक कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए ट्रैक, टेस्ट व ट्रीट फार्मूला के साथ ही साथ टीकाकरण का अभियान भी गति पर है। उत्तर प्रदेश ने देश के अन्य राज्यों को मीलों पीछे छोड़ते हुए शनिवार को टीकाकरण के दस करोड़ के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
देश की सर्वाधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश अब वैक्सीन की सर्वाधिक डोज देने वाला राज्य भी बन गया है। दस करोड़ में से अब तक इसमें से आठ करोड़ 15 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है, जबकि एक करोड़ 85 लाख से अधिक लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। प्रदेश में अब प्रत्येक शनिवार को टीके की दूसरी डोज लगवाने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश में अभी तक 55 फीसदी आबादी को पहली डोज का लाभ मिला है। प्रदेश में बीते 54 दिनों में पांच करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक दी गई है।
-
अपराध3 weeks agoसंतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: मशहूर केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से हत्या, आंखों में मिर्च झोंककर कुल्हाड़ी से काटे जाने पर भड़का आक्रोश
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoमोटर का स्टार्टर दबाते ही करंट ने ली 10 वर्षीय प्रियांशु की जान, परिवार में मचा कोहराम
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबस का इंतजार कर रहे परिवार को ऑटो ने मारी टक्कर, 2 साल के मासूम की मौत
-
ताज़ा ख़बर1 week agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर3 days agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
-
गोरखपुर शहर3 days agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
