उत्तर प्रदेश
UP में अब 10 से 100 रुपये तक के स्टाम्प राशन की दुकानों व जन सुविधा केंद्रों पर भी मिलेंगे, प्रापर्टी ट्रांसफर भी होगा आसान
पूर्वांचल भारत न्यूज़
UP में अब 10 से 100 रुपये तक के स्टाम्प राशन की दुकानों व जन सुविधा केंद्रों पर भी मिलेंगे, प्रापर्टी ट्रांसफर भी होगा आसान
10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के स्टाम्प पेपर के लिए गांव से शहर तक कहीं ज्यादा भटकने की जरूरत नहीं रहेगी। उत्तर प्रदेश सरकार अब 100 रुपये तक के स्टाम्प पेपर राशन की दुकान से लेकर जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से भी बेचने की व्यवस्था करने जा रही है। इतना ही नहीं अचल संपत्तियों के हस्तांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ ही सरकार प्रथम पीढ़ी के रक्त संबंधों में अचल संपत्ति के हस्तांतरण पर शुल्क को भी घटाकर नाममात्र करने की तैयारी में है।
स्टाम्प एवं निबंधन विभाग की 100 दिन से लेकर 5 वर्ष तक की कार्य योजना के संबंध में मंगलवार को स्टांप तथा पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा अगले 100 दिनों में कई ऐसे निर्णय किए जाएंगे जिससे जनता को राहत मिल सके।
उन्होंने बताया कि ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि विभाग से संबंधित अधिकांश सुविधाएं आनलाइन माध्यम से घर बैठे ही मिल जाएं। 100 रुपये तक के मूल्य वाले स्टाम्प पेपर को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से भी खरीदने की सुविधा दी जाएगी। 500 रुपये तक के मूल्य के स्टाम्प पेपर आनलाइन भुगतान करके स्वयं डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।
-
गोरखपुर ग्रामीण2 weeks agoसिकरीगंज में पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoदिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम फिर बदलेगा, IMD का आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoशपथ लेते ही एक्शन में आए CM शुभेंदु अधिकारी, बंगाल के मुख्य सचिव और DGP से की अहम बैठक
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर विश्वविद्यालय में पेड़ों की कटाई पर विवाद, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 days agoपीपीगंज के कोल्हुआ गांव में गैस वितरण पर उठे सवाल, उपभोक्ताओं ने लगाया कम गैस और ज्यादा वसूली का आरोप
-
उत्तर प्रदेश2 days agoगोरखपुर में भीषण गर्मी का कहर, दोपहर में 41°C पहुंचा तापमान; 28 मई से राहत के संकेत
