गोरखपुर ग्रामीण
टाॅप टेन हिस्ट्रीशीटर अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
टाॅप टेन हिस्ट्रीशीटर अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
गोरखपुर। गोला पुलिस ने शनिवार को थाने के टाॅप टेन हिस्ट्रीशीटर अतुल उर्फ मुर्गी सिंह को 1300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त सूचना के अनुसार कई मामलों में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर अतुल सिंह उर्फ मुर्गी सिंह की तलाश पुलिस बहुत दिनों से कर रही थी। शनिवार को पुलिस को जानकारी मिली की हिस्ट्रीशीटर बिसरा तिराहे के पास किसी से मिलने आ रहा है। जानकारी होते ही हल्का दरोगा शिव प्रकाश अपने दल बल के साथ विसरा तिराहे पर पंहुच कर हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर हिस्ट्रीशीटर के पास से 1300 ग्राम गांजा मिला। पुलिस के द्वारा हिस्ट्रीशीटर के उपर एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
-
गोरखपुर शहर1 week agoरवि किशन का EVM पर हमला- ‘आपके पिताजी ही लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
-
गोरखपुर शहर1 week agoगोरखपुर में CISF जवान की हत्या: सिर पर वार कर फेंकी लाश, तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा घर
-
ताज़ा ख़बर2 weeks agoसपा में शामिल हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी, अखिलेश ने बनाया MLC प्रत्याशी; कमलेश का टिकट कटा
-
गोरखपुर शहर2 weeks agoगोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: संजयन त्रिपाठी ने BJP का झंडा हटाया, निर्दलीय नामांकन के बाद सपा में जाने की चर्चा
